फतेहपुर, फरवरी 13 -- हथगाम। नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीईओ नरेंद्र सिंह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी की सिलेक्टेड वर्कर्स को बुलाया गया था। निपुण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। वहीं आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों ने कविताएं सुनाई। बीईओ ने बताया कि हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्तर प्रदेश बुनियादी शिक्षा विभाग की एक पहल है जिसका उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा और बुनियादी साक्षरता को मजबूत करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...