पीलीभीत, फरवरी 18 -- पूरनपुर। बीआरसी परिसर में मंगलवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों को निपुण बनाना रहा। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ऋतुराज पासवान और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी व विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। ऋतुराज पासवान एवं ब्लाक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग और आंगनवाड़ी के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कक्षा एक...