शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रामलीला मैदान खिरनीबाग में "हमारा आंगन-हमारे बच्चे" कार्यक्रम को उत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और बाल विकास से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका के रूप में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में संचालित करने के लिए कहा। कार्यक्रम की आयोजक बीएसए दिव्या गुप्ता तथा डीपीओ अरविंद रस्तोगी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आपसी समन्वय से बाल वाटिका का...