वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस और प्रतापगढ़ पैसेंजर में यात्री से चोरी का मामला सामने आया है। स्थानांतरित शिकायती पत्र दर्ज करने के बाद कैंट जीआरपी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। भोजपुर (बिहार) के शिवभुवन यादव के अनुसार वह गत एक मई को पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस के बी-6 कोच में आरा से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। उनका सूटकेस कैंट स्टेशन के आसपास चोरी हो गया। इसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर भी की गई। बताया कि सूटकेस में कान का कुंडल और कपड़े रखे थे। इसी तरह नौ मई को कपसेठी-जंघई स्टेशनों के बीच उचक्कों ने प्रतापगढ़ पैसेंजर में बैग काटकर कीमती आभूषण पार कर दिया। घटना के शिकार डोमैला निवासी सुरेश चंद्र तिवारी ने कैंट जीआरपी थाने में तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...