प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- घने कोहरे का असर बुधवार को भी रेल और हवाई यातायात पर दिखा। नई दिल्ली रूट की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से प्रयागराज पहुंचीं, वहीं फ्लाइट यात्रियों को भी उड़ानों में विलंब का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से प्रयागराज आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस बुधवार को करीब सात घंटे की देरी से पहुंची। जबकि हमसफर एक्सप्रेस की हालत और खराब रही और वह पौने आठ घंटे लेट प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। वंदे भारत ट्रेनों के संचालन में भी अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। 22436 नई दिल्ली वंदे भारत करीब 4 घंटे 17 मिनट देरी से पहुंची। वहीं बनारस से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत भी निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची। हालांकि 22415 वंदे भारत का संचालन अपेक्षाकृत बेहतर रहा और वह केवल आधे घंटे की देरी से चली। राजधानी...