समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- समस्तीपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे ने अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार जुलाई तक कर दिया गया है। इससे गर्मी की छुट्टी में घर आने वाले प्रवासियों को काफी सुविधा होगी। इस बाबत रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर जयनगर क्लोन स्पेशल 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 04651 जयनगर अमृतसर क्लोन स्पेशल 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। बता दें कि यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा व समस्तीपुर के रास्ते अमृतसर तक जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...