हमसफर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान गिरा वृद्ध यात्री, इलाज के दौरान हुई मौत
भागलपुर, जून 5 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से कटिहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक अज्ञात वृद्ध यात्री की गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन से उतरने के वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से वृद्ध प्लेटफार्म के पास गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष के सहयोग से घायल वृद्ध को तत्काल इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष है और वह फुल पैंट व शर्ट पहने हुए है। अज्ञात वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। नियमानुसार, शव की शिनाख्त के लिए उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.