जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में टाटानगर से गम्हरिया तक छापेमारी कर आरपीएफ जवानों ने शनिवार रात विदेशी शराब की 37 छोटी बोतलें बरामद की। वहीं, ट्रेन के कोच अटेंडर पश्चिम बंगाल 24 परगना के सौरभ विश्वास और हुबली निवासी हरि प्रसाद चक्रवर्ती को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि, संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडर द्वारा विदेशी शराब बेचने की सूचना आदित्यपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह को मिली थी। इंस्पेक्टर ने चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के एएसआई बलबीर प्रसाद को यह जानकारी देकर तत्काल छापेमारी करने को कहा। टाटानगर से ट्रेन पर सवार उड़नदस्ता टीम ने सौरभ विश्वास को बी 6 कोच से 14 बोतल और हरि प्रसाद चक्रवर्ती को बी 7 कोच में 23 बोतल शराब की बोतलों के साथ पकड़ लिया। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.