फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- ईरान और इजरायल के साथ-साथ गल्फ कंट्रीयों के बीच में चल रही लड़ाई को लेकर कांच नगरी के एक्सपोर्ट कारोबारी परेशान हो गए है। कांच एक्सपोर्ट कारोबारी का कहना है कि उनका काफी सामान इसराइल, यूएई और दुबई में सप्लाई किया जाता है। अगर इसी तरह इन देशों के बीच में युद्ध होता रहा तो उनका कारोबार काफी प्रभावित हो जाएगा। करोड़ों का कारोबार करने वाले इन देशों में युद्ध के चलते कांच नगरी के जो एक्सपोर्ट के आर्डर मिले हैं वह नहीं भेजे जा सकेंगे। एक्सपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि जब तक युद्ध नहीं थम जाता तब तक आगे के कारोबार पर संकट के बादल छाए रहेंगे। एक्सपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि वह युद्ध पर लगातार अपनी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा जो उनका माल जा चुका है उसके पेमेंट को लेकर भी चिंता सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...