नई दिल्ली, मार्च 5 -- इजरायल और अमेरिका ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध पूरे पश्चिम एशिया को अपने आगोश में लेता हुआ दिख रहा है। हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों को जमकर निशाना बनाया है। एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से नुकसान कम हुआ है, लेकिन इसके बाद भी सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले खाड़ी देश आज असुरक्षा में घिरे हुए हैं। अब ईरान की तरफ से इन खाड़ी देशों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्हें ईरानी मिसाइलों, ड्रोन्स के हमले से बचना है तो उन्हें अपने देश से अमेरिकी नागरिकों को और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हटाना होगा। तेहरान टाइम्स के हवाले से एक ईरानी सांसद ने कहा, "अगर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन, तुर्की और अन्य देशों के नेता ईरानी मिसाइलों के खतरे से बचना चाहते है...