गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- फुलवरिया। एक संवाददाता क्षेत्र के छतु बथुआ गांव के समीप हथुआ शाखा नहर पर सोमवार को चाकू से लैस दो स्कूली छात्रों ने अपने ही साथी छात्र पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमले में छात्र बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक आरोपी छात्र को चाकू सहित हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा छात्र मौके से फरार हो गया। हिरासत में लिए गए छात्र से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपी छात्र ने किसी पुराने विवाद के चलते अपने ही साथी छात्र पर हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, घायल छात्र और उसके परिजनों की ओर से अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...