गढ़वा, मार्च 3 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। बड़गड़ थाना अंतर्गत हेसातु गांव के दुबियाठी टोला में रविवार की रात लगभग सात बजे खेती चराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के दो पुत्रों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया गया। मृतक 55 वर्षीय सूर्यदेव यादव के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं उसके दोनों घायल पुत्रों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी तीन बकरियों को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उसकी पत्नी कौलिया देवी द्वारा खेती चरने का आरोप लगा जहर दे कर मार दिया गया था। उसकी सुचना सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत क...