फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- नवाबगंज। नगला चंदेला गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे झगड़ा हो गया। पीड़िता म िहला के अनुसार, उसका देवर गाली-गलौज कर रहा था। जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपत्ति का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि इसमें जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...