मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा के बीस भवारी सलुइस गेट के समीप जानलेवा हमले में घायल फौजदार राय उर्फ फौजी राय (40) की 45 दिनों के बाद मंगलवार रात पटना एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह देवसर असली गांव का रहनेवाला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।पत्नी शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति साहेबगंज बाजार के केशव चौक के समीप मोबाइल दुकान में काम करते थे। वह नौ जुलाई की रात घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए चार-पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। उनके पास से 20 हजार नकद, मोबाइल और हनुमानी छीन ली। शोर सुनकर वे लोग पहुंचे और इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें एसकेएमसीएच और फिर पटना रेफर कर दिया गया। शकुंतला के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें माधोपुर हजारी के राजेश...