अयोध्या, जनवरी 16 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हमले में कोतवाली के राम गुलाम का पुरवा निवासी सुशील यादव (42 वर्ष) पुत्र जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सुशील को जिला अस्पताल लाने वाले उसके भतीजे अर्जुन यादव ने बताया कि गुरुवार लगभग मध्य रात्रि देवराज पैलेस के पास मिटटी पटवाने के दौरान विवाद के बाद हमला हुआ है। डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि घायल को सिर में बाएं तरफ घाव है। भर्ती का इलाज किया जा रहा है। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.