हमले के बाद से सदमे में हैं टाइगर श्रॉफ, बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है, फिर क्यों..?
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद वह दहल गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह इस गोलीबारी कांड के बाद से सदमे में हैं। टाइगर श्रॉफ ने इसे उन पर हुआ 'जानलेवा हमला' बताया है और उन्हें इस बात की हैरत है कि कोई क्यों उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। टाइगर श्रॉफ पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपने फुटबॉल सेशन के बाद घर लौट रहे थे। टाइगर, जो कि आगे की सीट पर बैठे हुए थे, उन्हें खास चोट नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और साथ में मौजूद एक शख्स को गंभीर चोटें आईं।"मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है..." NDTV ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि टाइगर श्रॉफ ने जब जांचकर्ताओं से बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी उस सब पर यकीन नहीं हो रहा है, जो कुछ उनके साथ हुआ। टाइगर श्रॉफ ने बताया, "मैं गहरे सदमे में हूं। अभी मैं इस बारे में कुछ नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.