अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र के सिंगर अतुल पंडित के भाई आलोक पंडित पर हमले के मामले में फरार आरोपी अब धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोविंद नगर निवासी आलोक ने मुकदमे में कहा है कि 23 फरवरी को दीनदयाल अस्पताल के सामने कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। इसमें नामजद बंटी व रूपेश को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि देवी नगला निवासी सहदेव फरार चल रहा है। अब सहदेव व उसके साथी सनी व जितेंद्र समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जान का खतरा जताया है। इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...