अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते हुए प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी दोनों भाई की जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। मामला पखवारा भर पूर्व जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में बीते 28 फरवरी की रात्रि को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था। विधवा सुलेखा का आरोप है कि घटना की रात्रि को गांव के ही विपक्षीगण लल्लू, इंदल उर्फ रामकुमार, रमेश कुमार, निगम कुमार पुत्रगण महेन्द्र लोना व पांच अज्ञात लोगों ने पुत्र टाइगर उर्फ जुगनू कुमार को जान से मार देने की नियत से लाठी-डंडों के साथ पिस्टल से फायर किया। घायल अवस्था में टाइगर उर्फ जुगनू कुमार को सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया। सत्र न्यायालय में आरोपी रमेश कुमार एवं राम कुमार उर्फ इन्...