नोएडा, मार्च 22 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में आरोपी चांद मोहम्मद की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार वादी नसरत उर्फ नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई 2025 की शाम 7 बजे आरोपी चांद मोहम्मद सहित अन्य सह आरोपी दिलशाद, दीन मोहम्मद, अनस, शहनाज और खुर्शीद एक राय होकर उसके घर में घुस आए और उसके भाई जुबैर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार किए, जिससे जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि जान बचना मुश्किल बताया गया था। वहीं, दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमानत देने से मना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...