नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी फिरोज की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने तीसरी बार जमानत अर्जी खारिज की। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में 14 फरवरी की रात करीब एक बजे आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर विवाद हुआ था। वादी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने साथियों वेदांत, श्वेता और निशा के साथ खाना खाने के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़ी एक कार को हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि कार सवार अनिश और शाहरुख ने इस बात पर आपत्ति जताई और बाद में पीड़ितों का पीछा करते हुए उन्हें सोसायटी के बाहर रोक लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने एक अन्य साथी फिरोज को भी मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने बुरी...