औरैया, दिसम्बर 15 -- अजीतमल। कस्बा अजीतमल के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आशाराम राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर अपने ऊपर हुए हमले के आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए जिला बदर किए जाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 11 जुलाई 2025 को वह स्कूटी से अपने पैतृक गांव पूर्वा दलपत सलैया जा रहा था। इसी दौरान पूर्वा डोरी सेंगनपुट्ठा के पास तीन लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में अजीतमल थाने में मुकदमा दर्ज है। आशाराम ने आरोप लगाया कि एक नामजद आरोपी दिनेश यादव अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। साथ ही दिनेश यादव व शीलू यादव के खिलाफ औरैया थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर ज...