सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र में पीआरवी टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने आरोपी जिमरातन, कज्जन, मुमताज और इरफान की अर्जी पेश कर मुकदमे को पद के दबाव में दर्ज कराने की बात कही। न्यायाधीश राकेश पांडेय ने आरोपियों को अग्रिम जमानत दी है। बीती 24 मई को धनपतगंज के पियारी का पूरवा बरसांवा में विवाद सुलझाने गई टीम पर हमला और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- डिक्री निष्पादन में बाधा डालने के पांच आरोपियों की जमानत खारिज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...