देहरादून, नवम्बर 12 -- देहरादून। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क के बाहर धरना दिया। इस दौरान मंच के पदाधिकारी दौलत कुंवर ने कहा कि प्रवक्ता विनोद पंवार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालने की धमकी देने वाले रूद्रप्रयाग के कप्तान के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मंच के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...