आजमगढ़, मई 26 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने हमला कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। तिग्गीपुर कसाई मुहल्ला दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मो. हारून, अरफात निवासी तिग्गीपुर कस्बा निजामाबाद को डोडोपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। इनके पास से चापड़, लाठी डंडा आदि बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...