गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में कार रोककर मारपीट करने के मामले में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्वरूप पार्क निवासी सचिन डागर की शिकायत पर श्यामपार्क निवासी विकास चौहान उर्फ लक्की व विशाल समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सचिन का कहना है कि 10 सितंबर की रात वह वसुंधरा से घर लौट रहे थे। साहिबाबाद थाने के पास टर्न लेते ही कार सवार चार लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोका। वह कुछ समझ पाते, इसी बीच दो युवकों ने पत्थर मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। वह बाहर निकले तो विकास व विशाल ने मारपीट शुरू कर दी। उनके बायीं आंख में चोट आई है। गनीमत थी कि तभी बाइक सवार पुलिसकर्मी गश्त करते हुए आ गए और उन्हें बचाया। सचिन का कहना है कि विकास खुद को एक समाचार चैनल का पत्रकार बताता है और ...