फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। थाना पुलिस की टीम ने हमला करने के एक आरोपित को पकड़ लिया है जबकि दूसरे की तलाश में छापा मारा जा रहा है। सुल्तानगंज खरेटा गांव निवासी रामसिंह ने दो दिन पहले सुरेश और मुन्नालाल के खिलाफ हमला करने के आरोप मे रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसमें कहा था कि इन लोगों ने हमला किया जिसमें उसका पुत्र विकास घायल हुआ जिसका इलाज कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि हमले के आरोप में नामजद आरोपित सुरेश को अलेपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिरियाडारा गंाव के पास से जिस चाकू से हमला किया गया था वह भी बरामद कर लिया गया है। आरोपित का चालान कर दिया गया है। दूसरे की तलाश में पुलिस की टीम लगी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.