नैनीताल, अप्रैल 23 -- भीमताल, संवाददाता। ज्योली गांव में बुधवार को गुलदार के हमले में जान गंवाने वाली हेमा पांडे की गुरुवार को अंत्येष्टि कर दी गई। घटना के बाद लोगों में गम के साथ ही गुस्सा भी है। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में 60 से अधिक कर्मचारियों की टीमें गश्त में लगा दी हैं। जबकि 50 से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।बुधवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई हेमा पांडे को वन्यजीव ने मार डाला। अन्य महिलाओं ने इसकी पर ग्रामीणों न उसकी तलाश की तो घर से करीब चार किमी दूर जंगल में हेमा का अधखाया शव बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- पौड़ी के बमठी गांव में गुलदार ने महिला को मार डाला घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में सघन गश्त अभियान शुरू कर दिया है। वन्यजीव को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास में ...