लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- दुधवा बफर जोन के मझगई रेंज में मंगलवार दोपहर खेत से निकले तेंदुए ने दो मजदूरों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों की चीख पुकार पर गांव वाले आ गए और उन्होंने तेंदुए को घेरकर पकड़ लिया। गांव वालों ने तेंदुए को लाठी-डंडों के जोर पर काबू में कर लिया और रस्सियों से बांध लिया। बाद में उसे वन विभाग को सौंपा गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वन विभाग की मदद के लिए पुलिस को भी जाना पड़ा। यह घटना मंगलवार दोपहर मझगई रेंज के बेला कलां के लोहरा वीरान में हुई। गांव निवासी बबलू पुत्र सुन्दर निवासी लोहरा विरान व नरेश पुत्र पूरन निवासी लोहरा विरान खेत पर गेहूं काट रहे थे। अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों जख्मी होकर चीखने लगे तो पास काम कर रहे मजदूरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। भागने की बजाय उन्होंने तेंदुए को काबू में कर लिया। ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.