गोपालगंज, मार्च 6 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के बनतैल गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में हमलावरों ने इसी गांव के रौनक यादव को घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान रौनक यादव को चोटें आईं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...