गोपालगंज, अप्रैल 13 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में सोमवार को कुछ हमलावरों ने एक मूक-बधिर युवक की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गांव के आदित्य सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक जख्मी यह भी पढ़ें- थावे में मारपीट में दो पर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...