गोपालगंज, मार्च 6 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के सिरिसिया बाजार में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ हमलावरों ने मारपीट कर एक महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में इसी गांव के अर्जुन कुमार सिंह, प्रिंस कुमार और गुडिया देवी शामिल हैं। तीनों का मॉडल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद के कारणों का अभी पता नहीं पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...