छपरा, जून 10 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलाहा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोग एक व्यक्ति के घर पर चढ़ गए और मारपीट की जिसमें तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में सबीना खातून,उसका पति इमामू साईं,पुत्री खुशी खातून व शबनम खातून शामिल है।सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिसमें खुशी खातून को गम्भीर स्थिति में चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस संबंध में पीड़िता सबीना खातून के फर्द बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...