प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। फोन पर कहासुनी का बदला लेने के लिए बाइक सवार आधा दर्जन हमलावर युवक के घर पहुंच गए। उसके परिजनों को पीटने लगे तो बस्ती वालों ने दौड़ा लिया। चार भाग निकले लेकिन दो हमलावरों को बस्तीवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा। इसके बाद पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपुर देवसरा क्षेत्र के परसद गांव की नई बस्ती में गुड्डू के बेटे से एक युवक की फोन पर गाली गलौच हो गई थी। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर हत्या करने की नीयत से आरोपी युवक दो बाइक से छह लोगों के साथ नई बस्ती आया। गुड्डू के घर में घुसकर उसके बेटे को खोजने लगे। उसके न मिलने पर गुड्डू की पिटाई शुरू कर दी। उसकी मां आशा देवी आईं तो उनको भी पीटा। गुड्डू के परिवार के लोगों ने गुहार लगाई तो बस्ती के लोग...