हाथरस, मार्च 10 -- हाथरस। अधिवक्ता के पहलवान बेटे से हुई मारपीट के आरोपियों की घटना के चार दिनों बाद भी गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं में रोष है। सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्टर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का अश्वासन दिया है। रघनिया, सासनी निवासी अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा के बेटे संकल्प उपाध्याय के साथ छह मार्च की शाम को गांव रहना में मारपीट की थी। कुश्ती जीतने के बाद दूसरे पक्ष ने संकल्प को घेर लिया था और जमकर पिटाई की थी। बचाव में आए संकल्प के भाई को भी भीड़ ने पीटा था। तहसील में एसपी के घेराव के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सुदर्शन ने गांव रहना के प्रधान मनीष के अलावा उसके भाई अमन, मोना, अंकुश व ...