लखनऊ, दिसम्बर 19 -- ढेढेमऊ गांव में बुधवार शाम भाजपा कार्यकर्ता अनुपम सिंह पर हुए हमले और फायरिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। परम शिवालय मंदिर तहसील रोड पर एकत्रित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठनों ने इंस्पेक्टर मलिहाबाद को 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया। बोले गिरफ्तारी न हुई तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई मे एकत्र हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया है कि ढेढेमऊ प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली अत्यंत लचर एवं उदासीन है। पुलिस घटना के दो दिन बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.