रांची, जुलाई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। संस्कार भारती रांची की ओर से सावन विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें स्थानीय साहित्यप्रेमियों व कलाकारों ने भाग लिया। कवयित्री रेणु झा रेणुका ने- हमरी अटरिया न बरसो बदरिया..., सुनाया। रजनी शर्मा चंदा ने देखो कैसा सावन आया... और पुष्पा सहाय गिन्नी ने चारों तरफ छाई बहार थी और सावन की रिमझिम फुहार थी... कविता प्रस्तुत की। बिम्मी प्रसाद, सुरिंदर कौर नीलम, राकेश रमन, आशुतोष प्रसाद, कविता सिंह, अमरीश कुमार ने भी सावन पर कविता पाठ किया। संस्कार भारती रांची महानगर के दृश्य कला संयोजक अवनींद्र सिंह ने कजरी गीत बदरा उमड़ घुमड़ घन गरजे, गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शशिकालक पौराणिक ने भी सुगम संगीत प्रस्तुत किया। आर्षव अमृत ने रश्मिरथी सुनाकर वाहवाही बटोरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...