नई दिल्ली, जनवरी 24 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बड़ा फेरबदल करते हुए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मुख्य टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। हालांकि, आईसीसी ने आधिकारिक रूप से अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह तय माना जा रहा है। यह कड़ा फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के उस अड़ियल रुख के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से साफ इनकार कर दिया था। क्रिकबज के साथ बातचीत में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और BCB के पूर्व महासचिव सैयद अशरफुल हक ने बोर्ड की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस स्थिति को बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका बताया है। अशरफुल हक ने कहा- "हो सकता है कि हमने भारत के साथ एक राजनीतिक ...