नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता फेल होने के बाद दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में एक बार फिर खलबली मच गई है। अमेरिका के आक्रामक रुख को देखते हुए कहा जा सकता है कि दुनियाभर में तेल संकट की वजह से हाहाकार मच सकता है। अमेरिका ने ईरान को पोर्ट्स पर नाकेबंदी करने का फैसला कर लिया है। इसी बीच दिल्ली में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि यह मामला केवल अमेरिका के लिए नहीं बल्कि पूरी दनिया के लिए गंभीर है। होर्मुज को लेकर उन्होंने कहा, हम उसे खोलने को तैयार हैं लेकिन अभी स्थितियां ठीक नहीं हैं। कुछ जहाजों को यहां से गुजरने की इजाजत दी जा रही है।फारस की खाड़ी से हटें अमेरिकी जहाज- ईरान डोनाल्ड ट्रंप के धमकी वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा, दुनियाभर के जो भी देश या नेता शांति चाहते ...