बेंगलुरु, मार्च 29 -- सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी टीम की गेंदबाजी को खराब बातते हुए कहा कि गेंदबाजों ने आईपीएल के पहले मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिए। सनराइजर्स ने सत्र के पहले मैच में नौ विकेट पर 201 रन बनाये लेकिन आरसीबी ने लक्ष्य 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- 2 साल का बैन काफी नहीं; IPL से हटने वाले खिलाड़ियों से गुस्साए सुनील गावस्कर विटोरी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''आपको गेंदबाजी से अच्छी शुरूआत की जरूरत थी जो फिल साल्ट का विकेट लेकर की भी , लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। हमने अनुशासित गेंदबाजी नहीं की। विराट और पडिक्कल को रन बनाने के काफी मौके दिये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।'' उन्होंने कह...