सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Demolition Of Mosque: यूपी के सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद कलक्ट्रेट को जमीन देने वाले परिवार के याकूब खां के परपोते फिरोज खां का दर्द छलका है। परिवार ने कभी इस संबंध में किसी तरह का दावा नहीं किया लेकिन कार्रवाई से उनके परिवार को भावनात्मक ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि उनके पूर्वजों से इस स्थान की पुरानी यादें जुड़ी रही हैं। फिरोज खां के मुताबिक, याकूब खां उनके परदादा थे और वाहिद खां उनके पिता। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बुजुर्गों के समय हिंदू-मुस्लिम परिवारों के बीच आपसी मेलजोल था। उनका कहना है कि परिवार के बुजुर्गों ने कई स्थानों पर मस्जिदों के लिए जमीन दी थी, लेकिन उनके परिवार ने कभी उस आधार पर अपना हक नहीं जताया। फिरोज खां ने कहा कि काफी समय से इस मामले में अलग-अलग प्र...