हमजा क्रिकेट अकादमी आठ विकेट से विजयी
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। राठगांव मैदान पर मंगलवार को खेले गए अंडर- 14 क्रिकेट सीरीज के मैच में हमजा क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शाद क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। अंशुल ने 77, रोहित और परितोष ने 20-20 रन बनाए। हमजा क्रिकेट अकादमी की तरफ से तौसीफ ने दो विकेट, निखिल, मुस्तबा और जीशान ने एक-एक विकेट लिया। अकादमी ने दो विकेट खोकर 16 ओवर में 172 रन बनाए। निखिल ने नाबाद 105 रन और अयान खालिक ने 36 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.