भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत हबीबपुर के सशक्त समिति चुनाव में विजयी और निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। वार्ड पांच की पार्षद मुन्नी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजी आलम ने की। समारोह में सशक्त समिति के लिए निर्विरोध चुने गए वार्ड तीन के पार्षद दीपक सिंह सहित अन्य विजयी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद बीबी मुमताज, मो. इफ्तेखार अहमद, बॉबी प्रवीण और सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने बधाई देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नगर निगम: मेयर द्वारा निर्वाचित सशक्त के सभी सदस्य टीम बाहर यह भी पढ़ें-...