भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर में शुक्रवार की सुबह हुए एक्सीडेंट में जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक्सीडेंट उस समय हुआ जब कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी के रहने वाले नजीरउद्दीन अपने साले शमीम उर्फ गुड्डू को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे। शमीम मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं जबकि वर्तमान में लोदीपुर में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शमीम को पटना जाना था। उन्हें स्टेशन छोड़ने के लिए नजीरउद्दीन अपनी बाइक से जा रहे थे। बाईपास रोड में उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर हबीबपुर पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल पहुंचा ...