भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। हबीबपुर पुलिस ने शराब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करोड़ी बाजार के रहने वाले प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से देसी शराब जब्त की गई है। साथ ही शराब बनाने का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस को सूचना थी कि प्रदीप अपने घर में देसी शराब का निर्माण कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...