भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता वरीय राजद नेता जेड. हसन के हबीबपुर स्थित कार्यालय पर राजद की बैठक नौ अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। उक्त जानकारी राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने दी। बैठक में 11 अप्रैल को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल गांधी मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सम्मान में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह व 14 अप्रैल को कर्पूरी सभागार में आयोजित होने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में अधिकाधिक संख्या में राजद के पूर्व सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता के पहुंचने पर जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...