लखनऊ, मई 14 -- उच्च शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक वाहन से दफ्तर आने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी बैठकें ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाने का भी आदेश दिया गया है। गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बैठक कर यह दिशा-निर्देश दिए। विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर अमल करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों व उच्च शिक्षण संस्थानों में इसे सख्ती के साथ लागू कराया जाए। यह भी पढ़ें- हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाएं - दिनेश प्रताप शिक्षक, छात्र, अधिकारी व कर्मचारी सभी हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। विश्वव...