वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के मद्देनजर नगर निगम एक सप्ताह तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। उसकी निगरानी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी। इस संबंध में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को स्मार्ट सिटी मुख्यालय के सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने नगर निगम और जलकल के अधिकारियों को वार्डों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।बैठक में तय हुआ कि अगले एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से नौ बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसकी निगरानी के लिए आला अधिकारी सड़क पर उतरेंगे। महापौर भी प्रतिदिन एक वार्ड का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके चौधरी को प्रतिदिन वॉटर स्प्रिंकलर से डिवाइडरों, मूर्तियों की धुलाई कराने का निर्देश दिया। महापौर ने जलकल को सीवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.