लखनऊ, मार्च 19 -- अभी गर्मी की शुरूआत है और रोडवेज की एसी बसें दम तोड़ने लगी हैं। बसों में कूलिंग ठप होने से लेकर कई तरह की समस्या आ रही है। इससे रोडवेज की छवि धूमिल हो रही है क्योंकि बीते एक हफ्ते में 13 एसी जनरथ बसें किन्हीं न किन्हीं कारणों से मार्ग पर ब्रेक डाउन हुई है। इस दौरान यात्री बेबस होकर दूसरी बसों से रवाना होने के लिए मजबूर हुए। हर दिन एक-दो एसी बसें बीच रास्ते खराब हो रहीं हैं। इस मामले को क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने गंभीरता से लेते हुए निजी कंपनी से एसी बसों के ब्रेक डाउन की रिपोर्ट मांगी है और मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही पर जवाब तलब किया है। बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग स्थित अवध बस डिपो में एसी जनरथ बसों की मरम्मत का काम निजी कंपनी को दिया गया है। जहां निजी कंपनी 5 रुपये 90 पैसा प्रति किमी. के हिसाब से एसी बसों की ...