हफ्तेभर में 100 फीसदी सीएमआर आपूर्ति कराएं अधिकारी : डीएम
बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- हफ्तेभर में 100 फीसदी सीएमआर आपूर्ति कराएं अधिकारी : डीएम जिले का औसत से कम आपूर्ति वाले प्रखंडों के बीसीओ को चेताबनी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीएम उदिता सिंह ने बुधवार को आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। जिले में धान खरीद के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति की प्रखंडवार समीक्षा की गयी। अधिकारियों को हफ्तेभर में निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत सीएमआर प्राप्ति कराने का आदेश दिया। डीसीओ सोमनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला का सीएमआर आपूर्ति का औसत 93.82 फीसदी है। जबकि, करायपरशुराय, रहुई, बेन, गिरियक, कतरीसराय, परवलपुर, इस्लामपुर व एकगंरसराय प्रखंड का औसत जिले से कम है। इन प्रखंडों के बीसीओ को तेज गति से सीएमआर की आपूर्ति कराने का चेताबनी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.