विकासनगर, नवम्बर 7 -- महासू देवता मंदिर हनोल धाम में हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी ने शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना कर माथा टेका और देवता से आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने दोनों अधिकारियों का स्वागत कर मंदिर की फोटो स्मृति चिन्ह स्वरूप उन्हें भेंट की। इस मौके पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि महासू देवता दो प्रदेशों की आस्था व संस्कृति का समागम हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लंबे समय से देव दर्शन की इच्छा थी। कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लगी सड़कें ठीक कर यातायात को सुगम बनाया जाएगा। डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि हनोल देव दर्शन कर मन को शांति आध्यात्मिक सुकून मिला। उन्होंने कहा बॉर्डर क्षेत्र में दोनों राज्य नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएंगे। इस अवसर आईजी बिमल गुप्ता, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह, पूर्व प्र...